जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 

टोक्यो पर्यटन एक्सपो में चमका राजस्थान

जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
टोक्यो में आयोजित पर्यटन एक्सपो में जापानी पर्यटकों ने राजस्थान के किले-महलों के साथ पैलेस ऑन व्हील्स, वाइल्डलाइफ और सोलो ट्रैवल में गहरी रुचि दिखाई। महिला यात्रियों की सुरक्षा चिंताओं पर पर्यटन विभाग ने असिस्टेंस फोर्स व पुलिस सुरक्षा की जानकारी दी। 2022 की तुलना में 2025 में जापानी पर्यटक यात्राएं 5.4 गुना बढ़ी हैं।

जयपुर/टोक्यो। जापान में राजस्थान को लेकर पर्यटकों की पसंद बदल रही है। टोक्यो में चार दिन चले पर्यटन एक्सपो के समापन पर जापानी पर्यटकों और यात्रा कारोबार से जुड़े प्रतिनिधियों ने राजस्थान के किले-महलों और रेगिस्तान के साथ अकेले यात्रा, पैलेस ऑन व्हील्स, वन्यजीव, ग्रामीण जीवन, हस्तशिल्प और स्थानीय खान-पान को लेकर भी जानकारी ली। अकेले राजस्थान घूमने की इच्छुक महिला यात्रियों ने खास तौर पर सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था से जुड़े सवाल किए।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन एक्सपो का समापन हुआ। 24 से 27 सितंबर तक आयोजित इस आयोजन में राजस्थान पर्यटन विभाग ने भाग लिया। पर्यटन सचिव शुचि त्यागी ने विभाग का प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ संयुक्त निदेशक अजय शर्मा भी जापान में मौजूद रहे।

अजय शर्मा ने बताया कि एक्सपो में कई जापानी महिला यात्रियों ने अकेले राजस्थान घूमने में रुचि दिखाई। उनकी प्रमुख चिंता सुरक्षा को लेकर थी। उन्हें राज्य में पुलिस सहायता व्यवस्था, टूरिस्ट असिटेंस फोर्स और महिला पुलिसकर्मियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। शर्मा के अनुसार, जापानी बाजार में राजस्थान को लेकर पूछताछ अब केवल पारंपरिक पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं रह गई है।

जापानी यात्रा एजेंटों और भ्रमण संचालकों ने राजस्थान के पैकेज टूर को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों को एक यात्रा कार्यक्रम में शामिल करने, उनके बीच रेल, सड़क और हवाई संपर्क, यात्रा में लगने वाले समय तथा होटल और यात्रा खर्च के बारे में सवाल किए। शर्मा के मुताबिक, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, रणथंभौर और शेखावाटी को अलग-अलग पर्यटन अनुभवों के साथ जोड़ने पर भी चर्चा हुई। वन्यजीव, ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और खान-पान को लेकर भी आगंतुकों ने जानकारी ली।

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी हुई सस्ती और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

राजस्थान के पर्यटन उत्पादों में पैलेस ऑन व्हील्स जापानी आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। ट्रेन के शाही स्वरूप, सजावट, यात्रा अनुभव और बुकिंग प्रक्रिया को लेकर कई लोगों ने जानकारी ली। शर्मा ने बताया कि जापानी पर्यटक राजस्थान की राजसी विरासत के साथ उससे जुड़े विशिष्ट अनुभवों में भी रुचि दिखा रहे हैं।
जापान की प्रमुख यात्रा कंपनी जे.टी.बी. के समूह यात्रा प्रभाग के प्रतिनिधियों के साथ भी राजस्थान पर्यटन की बातचीत हुई। राजस्थान को जापानी बाजार में बढ़ावा देने और वहां के यात्रा उद्योग के साथ काम करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। जापानी यात्रा मीडिया, सामग्री निर्माताओं और प्रभावशाली लोगों ने राजस्थान पर वीडियो और डिजिटल सामग्री तैयार करने में भी रुचि दिखाई।

Read More मौसम में आया बदलाव तो बीमारियों ने जकड़ा : 7 से 10 दिन में जा रही खांसी, बुखार भी कर रहा परेशान

टोक्यो के सकुरा होटल के प्रतिनिधि कियोताका कोबायाशी ने राजस्थान के होटल उद्योग के साथ संपर्क बढ़ाने में रुचि दिखाई। वहीं जापान यात्रा एजेंट संघ से जुड़े ताकाहिरो सातो ने राजस्थान पर्यटन के स्टॉल का दौरा कर राज्य के पर्यटन उत्पादों की जानकारी ली। अजय शर्मा ने बताया कि राजस्थान पर्यटन पहले भी जापान के यात्रा एजेंटों और भ्रमण संचालकों को ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार में आमंत्रित करता रहा है। एक्सपो के दौरान कई जापानी भ्रमण संचालकों और प्रभावशाली लोगों ने जीआईटीबी-2027 में भाग लेने में रुचि दिखाई।

Read More जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच

बॉक्सः-

राजस्थान में जापानी पर्यटकों की यात्राओं में बीते तीन वर्षों में तेज बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वर्ष- 2022 में 4,659 जापानी पर्यटक यात्राएं दर्ज हुई थीं, जो 2023 में 16,229, 2024 में 25,748 और 2025 में 25,250 हो गईं। यानी 2022 के मुकाबले 2025 में जापानी पर्यटक यात्राएं करीब 5.4 गुना बढ़ीं।  भारत-जापान पर्यटन सहयोग भी लगातार मजबूत हुआ है। दोनों देशों के पर्यटन सहयोग संबंधी संयुक्त कार्य समूह में बौद्ध पर्यटन, विद्यार्थी यात्राओं, पर्यटन संस्थानों के आदान-प्रदान, यात्रा कारोबारियों व मीडिया के परिचय दौरों तथा हवाई संपर्क जैसे विषयों पर जोर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड भरतपुर में सूखे कुएं से नकली दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, 150 से अधिक पेटियों में नामी कंपनियों के नकली ब्रांड
राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना सदर थाना पुलिस और SDRF ने खटनावली गांव में एक सूखे कुएं से 150...
आतंकवाद से समझौता नहीं, आत्मरक्षा का अधिकार कायम, सुधार आधारित बहुपक्षवाद का समर्थक है भारत: जयशंकर
दिया कुमारी ने ग्रीन फिट हाफ मैराथन सीजन-तृतीय को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट
जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त