जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति

कर्मचारियों ने आमरण अनशन ड्यूटी के दौरान करने का निर्णय लिया

जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति

कर्मचारियों ने 14 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से शहीद स्मारक पर धरना व आमरण अनशन शुरू किया। चेयरमैन रवि जैन व एमडी पुरुषोत्तम शर्मा से वार्ता बेनतीजा रही। कर्मचारी ड्यूटी के साथ अनशन जारी रखेंगे। यूनियन ने नई बसें, भर्ती, बकाया भुगतान, मेंटेनेंस, ओवरटाइम व पदोन्नति सूची जारी करने की मांग उठाई।

जयपुर। जेसीटीएसएल के कर्मचारियों ने इंटक यूनियन के बैरन लते 14 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को यूनियन पदाधिकारियों की चेयरमैन रवि जैन और कार्यवाहक एमडी पुरुषोत्तम शर्मा से वार्ता हुई। वार्ता में कोई समाधान नही हुआ। अब शनिवार को भी कर्मचारी ड्यूटी करते हुए आमरण अनशन जारी रखेंगे। यूनियन अध्यक्ष रामकुंवार विश्नोई ने बताया कि नई बसों की खरीद, रिक्त पदों पर भर्ती, एनपीएसव जीपीएस का बकाया भुगतान, संविदा पर लगे डिपो मैनेजरों को हटाने, खराब बसों का नियमित मेंटेनेंस कराने, ओवरटाइम का भुगतान, लंबे समय से ऑफिसों में लगे परिचालकों को रूट पर चलाने, और पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को यूनियन पदाधिकारी मनीष श्रीमाली और नरेन्द्र गोचर शहीद स्मारक पर आमरण अनशन किया।

इसके बाद चेयरमैन व कार्यवाहक एमडी से वार्ता हुई, जिसमें कोई सकारात्मक समाधान नही हुआ। उन्होंने बताया कि सविंदा पर लगे डिपो मैनजर यूनियन पदाधिकारियों को छुट्टियां नही दे रहे। इस पर कर्मचारियों ने आमरण अनशन ड्यूटी के दौरान करने का निर्णय लिया।

Tags: employees

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में हिंसा को लेकर गरमायी सियासत : समाजवादी पार्टी के 2 विधायकों समेत 46 लोग नामजद, पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में हिंसा को लेकर गरमायी सियासत : समाजवादी पार्टी के 2 विधायकों समेत 46 लोग नामजद, पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव
करंडा क्षेत्र में हुई हिंसा ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सपा के 2 विधायकों समेत 46 नामजद और 200...
अधूरी सड़क बनी मुसीबत : 2 किमी खंड से बढ़ा हादसों का खतरा, सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के चलते हिस्सा निर्माण से रहा वंचित
देश की जनता का न्यायपालिका पर गहरा विश्वास : हमारे एक-एक शब्द को लोग मानते है पूजनीय, सीजेआई ने कहा- पूर्व जज बावडियों के समान, इन्हें सहेज कर रखें
बंगाल और तमिलनाडु में नहीं की पुनर्मतदान की सिफारिश : छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, आयोग ने कहा- दोनों ही राज्यों में मतदान के नए रिकॉर्ड स्थापित
पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू : दिशा-निर्देशों में अहम बदलाव, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों को मिलेगा विशेष महत्व
महावीर कैंसर अस्पताल में सर्वाइवर्स सम्मान समारोह : कैंसर से बचाव के लिए स्वच्छ पेयजल और मानसिक शांति आवश्यक, राधाकृष्णन ने कहा- केंद्र सरकार कैंसर के इलाज को लेकर गंभीर
जेसीटीएसएल कर्मचारियों का शहीद स्मारक पर आमरण अनशन शुरू : चेयरमैन व एमडी से हुई वार्ता, नही बनी सहमति