जेडीए की कार्रवाई : सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त 25 साल पुराने 45 जर्जर कियोस्क हटाए, स्वरोजगार के लिए बने थे

सरकारी आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण

जेडीए की कार्रवाई : सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त 25 साल पुराने 45 जर्जर कियोस्क हटाए, स्वरोजगार के लिए बने थे

जेडीए ने विभिन्न इलाकों में सरकारी भूमियों पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही करीब 25 साल पूर्व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बनाई गई 45 जर्जर कियोस्कों को भी ध्वस्त किया। जोन 14 स्थित वाटिका से आगे ग्राम सूरजपुरा में ग्राम फतेहपुरा से सवाई जयसिंहपुरा के बीच में सरकारी आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।

जयपुर। जेडीए ने विभिन्न इलाकों में सरकारी भूमियों पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही करीब 25 साल पूर्व मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बनाई गई 45 जर्जर कियोस्कों को भी ध्वस्त किया। कार्रवाई को लेकर उप महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन 2 स्थित आखेड़ा डूंगर के पास ग्राम बिशनगढ़ में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसायिक प्रयोजनार्थ बनी दो दुकानों, टीनशेड़, बाउण्ड्रीवाल व इसी के पास बनी एक दुकान, लोहे, लकडी की दो थडियां, टीनशेडनुमा अवैध निर्माण कर सपना रेस्टोरेन्ट सरकारी भूमि से अतिक्रमण मुक्त करवाया।

इसी प्रकार जोन 14 स्थित वाटिका से आगे ग्राम सूरजपुरा में ग्राम फतेहपुरा से सवाई जयसिंहपुरा के बीच में सरकारी आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। उन्होंने बताया कि जोन 4 स्थित जैम विहार सांगानेर में करीब 400 वर्गगज सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को भी ध्वस्त किया। इसी प्रकार जोन 5 में अवस्थित महारानी फार्म में सरकारी भूमि पर बने पुराने अत्यधिक जर्जर हो रहे 16 अनुपयोगी कियोस्कों, त्रिवेणी नगर में 22, टीएन मिश्रा मार्ग पर 5 एवं महेश नगर, रिद्धी सिद्धी से मानसरोवर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के दांयी तरफ एक-एक कियोस्क सहित कुल 45 अनुपयोगी कियोस्कों को ध्वस्त किया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव इंडिगो के बिगड़े हालात तो सरकार ने उठाया ठोस कदम, डीजीसीए ने पायलट के संबंधी नियमों में किया बदलाव
इंडिगो की बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने के बाद DGCA ने क्रू आराम से जुड़े नये नियमों में आंशिक...
प्रोफेशनल कांग्रेस राजस्थान की संरक्षक सदस्यों की सूची घोषित, नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 
Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 
प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी