जेईई-एडवांस्ड 2026 : रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाइड, कटऑफ में 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी

जेईई-एडवांस्ड 2026 परिणाम घोषित

जेईई-एडवांस्ड 2026 : रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थी क्वालिफाइड, कटऑफ में 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी
आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित जेईई-एडवांस्ड 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस वर्ष रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थियों ने जोसा काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई किया है। सामान्य वर्ग की कटऑफ पिछले साल के 74 अंकों से बढ़कर 92 अंक पहुंच गई है।

जयपुर। जेईई-एडवांस्ड 2026 का परीक्षा परिणाम एवं फाइनल उत्तरतालिकाएं सोमवार प्रातः 10 बजे जारी कर दी गईं। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए कुल 1,79,694 विद्यार्थियों में से रिकॉर्ड 56,880 विद्यार्थियों को 23 आईआईटी संस्थानों के बी-टेक, इंटीग्रेटेड एम-टेक एवं ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु जोसा काउंसलिंग के लिए क्वालिफाइड घोषित किया गया। यह कुल परीक्षार्थियों का 31.65 प्रतिशत है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर माना जा रहा है। ईसीजी (एक्सपर्ट करियर गाइडेंस) से जुड़े शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष परिणामों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कामन रैंक लिस्ट (सीआरएल) की क्वालीफाइंग कटऑफ में दर्ज हुआ है। पिछले वर्ष जहां सीआरएल कटऑफ 74 अंक थी, वहीं इस बार यह बढ़कर 92 अंक पहुंच गई, यानी 18 अंकों की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। विशेषज्ञ इसे पेपर की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की तैयारी और प्रतिस्पर्धा के बढ़ते स्तर का संकेत मान रहे हैं।

सीआरएल क्वालीफाइंग कटऑफ (पूर्णांक 300)

2026 : 92 अंक (25.56%)
2025 : 74 अंक (20.56%)
2024 : 109 अंक (30.34%)
2023 : 86 अंक (23.89%)

क्वालिफाइड विद्यार्थियों का रिकॉर्ड प्रदर्शन

Read More शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने किया निरीक्षण

पिछले चार वर्षों की तुलना में इस बार क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या सर्वोच्च रही—
2026 : 1,79,694 सम्मिलित, 56,880 क्वालिफाइड (31.65%)
2025 : 1,80,422 सम्मिलित, 54,378 क्वालिफाइड (30.01%)
2024 : 1,80,200 सम्मिलित, 48,248 क्वालिफाइड (26.77%)
2023 : 1,80,372 सम्मिलित, 43,769 क्वालिफाइड (24.26%)

Read More सप्तम वित्त आयोग की बैठक : ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने का मकसद, आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने लिए प्रतिनिधियों से सुझाव

फाइनल उत्तरतालिकाएं जारी, कोई प्रश्न बोनस नहीं

Read More लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह : चुनावी संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण का निर्णायक अभियान

फाइनल उत्तरतालिकाओं के अनुसार इस वर्ष कोई प्रश्न बोनस घोषित नहीं किया गया। फिजिक्स पेपर-1 में रे-ऑप्टिक्स से संबंधित एक प्रश्न के एक से अधिक विकल्प सही पाए गए, जबकि केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स के प्रश्नपत्र त्रुटिहीन रहे। शिक्षा विशेषज्ञों और ईसीजी से जुड़े अकादमिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रश्नपत्रों का लगभग त्रुटिरहित होना आयोजक एजेंसी द्वारा उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन को दर्शाता है।

जेईई-एडवांस्ड 2026 के शीर्ष 10 विद्यार्थी

शुभम कुमार
कबीर चिल्लर
जतिन चाहर
मोहित शेखर शुक्ला
कुची संदीप
बी. जय कृष्णा श्रीनिवास
अर्णव गौतम
कनिष्क जैन
मेदीसेती नागा सहरसा
दर्श सिक्का
ईसीजी विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यार्थियों के लिए समयबद्ध तैयारी, सटीक रणनीति और अवधारणात्मक अध्ययन पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार