झालावाड़ एसटीडी गिरोह मामला : पुलिस ने रोडवेज से मांगा कार्रवाई का रिकॉर्ड, कई आरोपी गिरफ्तार

अवैध वसूली में संलिप्तता के आरोप सामने आए

झालावाड़ एसटीडी गिरोह मामला : पुलिस ने रोडवेज से मांगा कार्रवाई का रिकॉर्ड, कई आरोपी गिरफ्तार

एसटीडी गिरोह से जुड़े मामले में पुलिस जांच तेज हो गई। गिरोह के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने रोडवेज प्रशासन से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। जांच अधिकारी कमल किशोर मीणा ने रोडवेज प्रबंधन से फ्लाइंग स्क्वॉड के खिलाफ की गई पूर्व कार्रवाई का विस्तृत विवरण मांगा।

झालावाड़। एसटीडी गिरोह से जुड़े मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। गिरोह के खिलाफ हाल ही में की गई कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने रोडवेज प्रशासन से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। जांच अधिकारी कमल किशोर मीणा ने रोडवेज प्रबंधन से फ्लाइंग स्क्वॉड के खिलाफ की गई पूर्व कार्रवाई का विस्तृत विवरण मांगा है। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने रोडवेज प्रशासन ने अवैध वसूली से जुड़ी शिकायतों के आधार पर बड़ी कार्रवाई की थी। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर एक डिपो मैनेजर को एपीओ (कार्य से पृथक) किया गया था।

उस समय फ्लाइंग टीम पर अवैध वसूली में संलिप्तता के आरोप सामने आए थे। इसी बीच, झालावाड़ पुलिस ने एसटीडी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह जानना चाहती है कि रोडवेज स्तर पर पहले क्या कदम उठाए गए थे और किन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान