अपहरण के मामले का 8 घंटे में खुलासा : नाबालिग बालिका को अगवा करने वाला गिरफ्तार, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी बच्ची

चाकसू से नाबालिग को सकुशल बरामद किया

अपहरण के मामले का 8 घंटे में खुलासा :  नाबालिग बालिका को अगवा करने वाला गिरफ्तार, घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी बच्ची

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र से 9 साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया। पुलिस ने महज 8 घंटे में कार्रवाई करते हुए आरोपी रामदयाल शर्मा उर्फ बाल्या (विमलपुरा निवासी) को डिटेन कर लिया। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 14 मार्च को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने चाकसू से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके से 9 साल की नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे में खुलासा कर आदतन आरोपी रामदयाल शर्मा उर्फ बाल्या हाल निवासी, विमलपुरा को डिटेन किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि 14 मार्च को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया कि बीते दिन उसकी 9 साल की बेटी अपने छोटे भाई की बेटी के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। शाम करीब पांच बजे एक बेटी घर लौटी, लेकिन दूसरी नहीं आई। रिपोर्ट पर पुलिस ने टीम का गठन कर अल सुबह चाकसू से नाबालिग को सकुशल बरामद किया।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती मल्लिकार्जुन खड़गे का जयंती पर अंबेडकर को नमन : उनके सिद्धांतों के लिए अडिग रहने का आह्वान, बोले- आज उनके द्वारा स्थापित सिद्धांतों को संरक्षित रखने की चुनौती
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि संविधान के मूल्यों—स्वतंत्रता,...
अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म