राजस्थान में अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से : दिया कुमारी का जन-आंदोलन बनाने का आह्वान, प्रदेश को नंबर-1 का लक्ष्य

फिर से नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : उप मुख्यमंत्री 

राजस्थान में अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 17 सितंबर से : दिया कुमारी का जन-आंदोलन बनाने का आह्वान,  प्रदेश को नंबर-1 का लक्ष्य

राजस्थान में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा

जयपुर। राजस्थान में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस बार भी राजस्थान को देश में नंबर-1 बनाने के लिए पोषण माह को प्रभावी ढंग से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले पोषण पखवाड़े में राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, अब हमारा लक्ष्य पोषण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है।

शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि राज्य स्तर से लेकर आंगनबाड़ी केन्द्रों तक गतिविधियों की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आईसीडीएस निदेशक वासुदेव मालावत ने बताया कि पोषण माह में सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए रैली, मेला, संगोष्ठी, प्रदर्शनी, प्रतियोगिता जैसी गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनका विवरण जन-आंदोलन डैशबोर्ड पर प्रतिदिन अपलोड किया जाएगा।

मुख्य गतिविधियों में मोटापे से बचाव हेतु नमक, तेल और चीनी के सीमित उपयोग की जागरूकता, 0–3 वर्ष के बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा हेतु प्रशिक्षण, 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों को उचित आहार देने की जानकारी, पुरुषों की भागीदारी बढ़ाना, और स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार थीम पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांचें शामिल हैं। पोषण माह का उद्देश्य पोषण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाकर इसे जन-अभियान बनाना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत