कुसुम यादव का फिर कार्यकाल बढ़ा, अब 24 सितंबर तक रहेंगी कार्यवाहक मेयर
पांचवां मौका है जब सरकार ने यादव के कार्यकाल को बढ़ाया
नगर निगम हेरिटेज जयपुर की कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव का कार्यकाल राज्य सरकार ने एक बार फिर 60 दिन के लिए बढ़ा दिया है
जयपुर। नगर निगम हेरिटेज जयपुर की कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव का कार्यकाल राज्य सरकार ने एक बार फिर 60 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यह पांचवां मौका है जब सरकार ने यादव के कार्यकाल को बढ़ाया है। अब वे 24 सितंबर 2025 तक कार्यवाहक मेयर के पद पर बनी रहेंगी।
स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। 2024 को एसीबी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नगर निगम हेरिटेज की पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ चालान पेश किया था। इसके बाद 24 सितंबर 2024 को सरकार ने मुनेश को निलंबित करते हुए पार्षद पद से हटाया और कुसुम यादव को कार्यवाहक मेयर नियुक्त किया था।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 10:33:07
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...

Comment List