मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 5 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

23 किलो 750 ग्राम अफीम डोडा मिला चूरा

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 5 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

एक के हाथ में प्लास्टिक की थैली व दूसरे के सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखा था।

जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले में थाना साडास व कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अलग-अलग दो बड़ी कार्रवाई की है। साडास पुलिस ने 5 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट कार जब्त की है, वहीं कोतवाली निंबाहेड़ा पुलिस ने 612 ग्राम अवैध अफीम व 23 किलो 750 ग्राम अफीम डोडा चूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किये हैं।      
एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं रोकथाम के लिए समस्त थाना अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी प्रभु लाल कुमावत के सुपरविजन में गुरुवार को एसएचओ साडास आजाद पटेल मय टीम द्वारा गांव बढ़लिया तिराहे पर नाकाबंदी कर मंडफिया की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट कार को रुकवाया गया।  

कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखे एक कपड़े के थैले से 5 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम मिली। अफीम एवं कार जब्त कर आरोपी प्रकाश चंद्र जाट पुत्र उदय राम (30) निवासी माकड़िया थाना कारोई जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसपी जोशी ने बताया कि इसी प्रकार एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी बद्रीनाथ राव के सुपरविजन में एसएचओ कोतवाली निंबाहेड़ा रामसुमेर के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर कन्हैयालाल मय टीम द्वारा जलिया बाईपास चौराहे पर नाकाबंदी कर नीमच की तरफ से आ रहे दो पैदल व्यक्तियों को रोका गया। एक के हाथ में प्लास्टिक की थैली व दूसरे के सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखा था।

पुलिस को देख दोनों व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें घेर कर पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 612 ग्राम अवैध अफीम एवं 23 किलो 750 ग्राम अफीम डोडा चूरा मिला। इस पर दोनों व्यक्तियों भजनाराम बिश्नोई पुत्र फगलू राम (29) निवासी कृष्ण नगर चाडी थाना भोजासर जिला फलोदी एवं सुनील बिश्नोई पुत्र बगताराम निवासी नया बेरा मुजासर थाना लोहावट जिला फलोदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं