नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न

कोटा अस्पताल में मौतों के बीच जश्न को बताया संवेदनहीनता

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की नहीं, बल्कि पूरी संवेदनहीन सरकार का चेहरा है।कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाहाकार मचा हो, मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हों उसी वक्त जिम्मेदार मंत्री का ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाना न सिर्फ अमानवीय है, सत्ता के नशे में मंत्री जी की संवेदनाएं पूरी तरह मर चुकी।

जयपुर। कोटा में एक तरफ अस्पताल में मौतों का मामला और दूसरी तरफ मंत्री के एक कार्यक्रम में जश्न मनाने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तंज कसा है। जूली ने मीडिया रिपोर्ट्स आधार पर कहा है कि कोटा से सामने आई यह शर्मनाक तस्वीर किसी एक मंत्री की नहीं, बल्कि पूरी संवेदनहीन सरकार का चेहरा है। जब कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हाहाकार मचा हो, मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे हों और परिजन आंसुओं में डूबे हों, उसी वक्त जिम्मेदार मंत्री का ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाना न सिर्फ अमानवीय है, सत्ता के नशे में मंत्री जी की संवेदनाएं पूरी तरह मर चुकी हैं।

यह शिक्षा मंत्री की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मौत के अगले ही दिन वे स्वागत समारोह में शामिल हुए थे और आए दिन बेतुके बयान देते रहे हैं। यह लगातार संवेदनहीनता और गैरजिम्मेदाराना आचरण न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह पद की गरिमा कइ खिलाफ है। शिक्षा मंत्री को प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए l

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड मुख्यमंत्री ने कृषि उपज मण्डी समितियों में विकास कार्यों को दी स्वीकृति, 18 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से मण्डी यार्ड
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...
तेलंगाना में 'डिजिटल कैबिनेट' शुरू: सचिवालय में हुई अनौपचारिक कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
अमेरिका-ईरान समझौता: 60 दिनों में अंतिम डील पर सहमति, पीएम शरीफ ने बतौर मध्यस्थ 'इस्लामाबाद एमओयू' पर किए दस्तख़त
हनुमान बेनीवाल का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- राकेश जाट हत्याकांड में सरकार जिम्मेदारी निभाने में नाकाम
"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों और विक्रेताओं को नियम मानने के निर्देश, ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा संरक्षण
गहलोत का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- कोटा और बीकानेर पीड़ित परिवारों को तुरंत मुआवजा दे सरकार