हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
त्वरित न्याय: राजस्थान में लोक अदालत का महाआयोजन
एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने जयपुर में साल की दूसरी लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस आयोजन में प्रदेशभर की अदालतों में 7.77 लाख से अधिक मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं। आपसी समझौते के जरिए वर्षों पुराने विवादों का मौके पर निपटारा कर त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जा रहा है।
जयपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत का शुभारंभ एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में किया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिमोहन शर्मा अत्री ने बताया कि साल की दूसरी इस लोग अदालत में 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे सूचीबद्ध किए गए हैं। जिन में पक्षकार आपसी राजनामें से अपना प्रकरण तय करेंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Jun 2026 19:02:10
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए 18...

Comment List