मदार जंक्शन-पटना जंक्शन स्पेशल रेलसेवा का संचालन
स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा
रेलवे की ओर से गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए मदार जंक्शन-पटना जंक्शन एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।
जयपुर। रेलवे की ओर से गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए मदार जंक्शन-पटना जंक्शन एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार मदार जंक्शन- पटना जंक्शन एकतरफा स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप) 30 मई को मदार जंक्शन से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर दोपहर 12.40 बजे आगमन व 12.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, आगराफोर्ट, टूण्डला, फिरोजाबाद, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां एवं दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Comment List