जेईसीसी सीतापुरा में डीजीफेस्ट में मध्यप्रदेश सीएम का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान है पाकिस्तान नहीं, 5 फीसदी पानी मांगा हम सात फीसदी भी दे देंगे

राजस्थान भी उत्तर भारत की प्रगति में मजबूती से पहचान बना रहा

जेईसीसी सीतापुरा में डीजीफेस्ट में मध्यप्रदेश सीएम का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान है पाकिस्तान नहीं, 5 फीसदी पानी मांगा हम सात फीसदी भी दे देंगे

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिजीफेस्ट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को पार्वती काली सिंध परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान ने मध्यप्रदेश सरकार से पांच फीसदी पानी की मांग रखी है। राजस्थान हमारा पडौसी राज्य है कोई पाकिस्तान नहीं, जो पानी नहीं देंगे। राजस्थान की पांच प्रतिशत पानी की मांग पर हम सात प्रतिशत भी दे देंगे।

जयपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को डिजीफेस्ट 2026 के दूसरे दिन सोमवार को पार्वती काली सिंध परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान ने मध्यप्रदेश सरकार से पांच फीसदी पानी की मांग रखी है। राजस्थान हमारा पडौसी राज्य है कोई पाकिस्तान नहीं, जो पानी नहीं देंगे। राजस्थान की पांच प्रतिशत पानी की मांग पर हम सात प्रतिशत भी दे देंगे। यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश इस कार्यक्रम में राजस्थान का सहयोगी राज्य है। दोनों राज्यों का साझा प्रयास देश के डिजिटल व नवाचार क्षेत्र को नई दिशा देगा। मारवाड़ी संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों में आपदा में भी अवसर खोजने की प्रवृत्ति सराहनीय है। अब तक नवाचारों में दक्षिण भारत का प्रभुत्व देखा जाता था, लेकिन अब राजस्थान भी उत्तर भारत की प्रगति में मजबूती से पहचान बना रहा है।

सत्र में मौजूद उद्यमियों की सराहना करते हुए यादव ने कहा कि उनके प्रयासों से लोगों की जिंदगी में वास्तविक सुधार आ रहा है। एमपी में चीतों के पुर्नवास को चमत्कार बताते हुए उन्होंने कहा कि हमारे यहां से चीते खेलते कूदते राजस्थान तक भी आ जाते हैं, जो दोनों राज्यों के बीच प्राकृतिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। सीएम भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से दशकों पुराना जल विवाद सुलझा है। राजस्थान और एमपी में भाजपा सरकार बनी तो पार्वती कालीसिंध परियोजना को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व में विवाद सुलझाया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान