आरएसएस के प्रातः स्मरण में भी महात्मा गांधी को किया जाता है याद, कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सेंकी राजनीतिक रोटियां : मदन राठौड़

रोजगार तथा पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

आरएसएस के प्रातः स्मरण में भी महात्मा गांधी को किया जाता है याद, कांग्रेस ने गांधी के नाम पर सेंकी राजनीतिक रोटियां : मदन राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि कांग्रेस एक आंदोलन है, और देश आज़ाद होने के बाद इस आंदोलन को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी का सम्मान करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम पर राजनीतिक लाभ लिया। महात्मा गांधी ने स्वयं कहा था कि कांग्रेस एक आंदोलन है, और देश आज़ाद होने के बाद इस आंदोलन को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस के मूल स्वरूप को समाप्त कर दिया गया। पहले दो बैलों की जोड़ी का चुनाव चिन्ह था, फिर गाय-बछड़ा, और अब हाथ का पंजा—यह किस विचारधारा की कांग्रेस है, यह सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रातः स्मरण में भी महात्मा गांधी सहित महापुरूषों को स्मरण किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम गांधीवादी समाज को मानते हैं, लेकिन गांधी के नाम पर राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का विरोध करते हैं। हमारे संघ में यह श्लोक दोहराया जाता है कि “लोकमान्यस्तिलको रमणस्य गान्धी,रविन्दो मदनमोहनो मालवीयः।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वीबी जी – राम जी (विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन – ग्रामीण) योजना पर बोलते हुए कहा कि यदि योजना के नाम में राम का नाम आता है, तो उस पर आपत्ति क्यों की जा रही है। वीबी जी रामजी पर तो कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहिए कि जहां पहले 100 दिन का रोजगार था, उसे हमने 125 दिन किया है। आदिवासी क्षेत्रों में 150 दिन का रोजगार दिया गया है। कृषि क्षेत्र में बुवाई के समय ब्रेक की व्यवस्था की गई है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। पहले बाहर नौकरी करने वाले लोग जॉब कार्ड के आधार पर गबन करते थे, अब ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री रमेश मीणा ने स्वयं घोटाले की बात स्वीकार की थी। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने का काम किया है। ऐसे में कांग्रेस को तो भाजपा सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को रोजगार चाहिए और सरकार रोजगार दे रही है। 15 दिन में भुगतान की गारंटी दी गई है। यह रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए  कहा कि उनकी सरकार के समय कन्हैयालाल ने शिकायत की थी कि उसकी जान-माल को खतरा है और सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। यह गलती किसकी है? उन्होंने कहा कि गहलोत दूसरों पर पत्थर फेंकते हैं जबकि उनके घर शीशे के हैं। अवैध खनन के मुद्दे पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि जूली साहब एक संजीदा नेता हैं, लेकिन यह बताएं कि अवैध खनन का पाप किसने किया। खदानों के टेंडर समय पर और व्यवस्थित रूप से क्यों नहीं किए गए। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की जनता सच्चाई जानती है और विकास, रोजगार तथा पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भाजपा की भजनलाल सरकार का है।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत