महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहला रिसर्च एप्रिसिएशन डे, वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

शोधकर्ताओं के प्रोत्साहन के लिए हॉल ऑफ फेम बनाने की घोषणा

महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहला रिसर्च एप्रिसिएशन डे, वैज्ञानिकों को मिला सम्मान
यूनिवर्सिटी में पहला रिसर्च एप्रिसिएशन डे आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय ने रिसर्च के लिए सवा करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है। वर्ष 2025-26 में 817 शोध प्रकाशन, 187 शोध प्रकल्प और 88 पेटेंट/आईपी उपलब्धियां दर्ज हुईं। श्रेष्ठ शोध, पेटेंट, प्रकाशन, नवाचार और स्टार्टअप सहित विभिन्न श्रेणियों में शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

जयपुर। महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को पहला रिसर्च एप्रिसिएशन डे आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों, शोधार्थियों एवं नवप्रवर्तकों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम चेयरपर्सन डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार, कुलपति डॉ. अचल गुलाटी और प्रो-वाइस चांसलर डॉ. वीके कपूर के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. विनय कपूर एवं डीन रिसर्च डॉ. निखिल मारवाह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इस वर्ष रिसर्च के लिए सवा करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है और कुल 918 अनुदान प्रदान किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के अनुसार वर्ष 2025-26 में 817 शोध प्रकाशन, 187 शोध प्रबंध प्रकल्प, 88 बौद्धिक संपदा उपलब्धियां तथा 82 पुस्तकें एवं पुस्तक अध्याय दर्ज किए गए। डॉ. विकास स्वर्णकार ने कहा कि ऐसी रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें बदलाव की संभावना हो। शोधकर्ताओं के प्रोत्साहन के लिए हॉल ऑफ फेम बनाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में श्रेष्ठ शोधकर्ता, प्रकाशन, पेटेंट, कॉपीराइट, पुस्तक लेखन, नवाचार-स्टार्टअप और वैज्ञानिक प्रस्तुति सहित करीब एक दर्जन श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। डॉ. नैमिष एन. मेहता, डॉ. हेमंत मल्होत्रा, डॉ. विवेक आनंद सारस्वत, डॉ. करन कुमार, डॉ. एकादशी रजनी, डॉ. प्रगति कोरानी, डॉ. विधि गुप्ता, डॉ. स्नेहा नाथावत और अन्य शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर