जयपुर पूर्व में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 21 अपराधी गिरफ्तार, 16 इनामी दबोचे

ऑपरेशन शिकंजा: जयपुर पुलिस ने 21 कुख्यात अपराधियों को दबोचा

जयपुर पूर्व में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 21 अपराधी गिरफ्तार, 16 इनामी दबोचे

जयपुर पूर्व पुलिस ने अप्रैल माह में 'ऑपरेशन शिकंजा' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान में हत्या और लूट के 21 वांछित अपराधियों सहित 16 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए। डीसीपी रंजीता शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सैकड़ों वारंटों का निस्तारण कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

जयपुर। जिला जयपुर पूर्व पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई। यह अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे राज्य सहित जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में संचालित किया गया। अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या के 1, हत्या के प्रयास के 5, लूट के 8 और आर्म्स एक्ट के 7 आरोपी शामिल हैं। 

खास बात यह रही कि इनमें 2 इनामी अपराधियों को भी पकड़ा गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान में पूर्व से लंबित 301 स्थाई वारंट और 302 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण करते हुए बड़ी संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 33 अपराधी ‘टॉप-10’ सूची में शामिल थे, जबकि 16 इनामी अपराधियों को भी पकड़ा गया। संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से आर्म्स एक्ट के तहत 7 नए प्रकरण दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 2 देशी कट्टे और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों, डीएसटी और साइबर सेल की संयुक्त टीमों का गठन किया गया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जटिल एवं विशाल सिर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ने रचा नया इतिहास  जटिल एवं विशाल सिर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, एसएमएस मेडिकल कॉलेज की टीम ने रचा नया इतिहास 
जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने 30 वर्षीय महिला के सिर से 4 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर निकालकर...
चीन ने अमेरिका के प्रतिबंधों पर लगाई रोक, कहा- वह अपने देश में अमेरिकी प्रतिबंधों को न तो मान्यता देगा और न ही इनका पालन करेगा
पंजाब में आप का गैस कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन : बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग, महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल्ता पर की केंद्र सरकार की आलोचना
जयपुर पूर्व में ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 21 अपराधी गिरफ्तार, 16 इनामी दबोचे
खड़गे ने इंटक के स्थापना दिवस पर गौरवशाली विरासत की सराहना की, आर्थिक चुनौतियों के बीच श्रमिक अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता जताने का किया आह्वान
सीएम भजनलाल की ओड समाज को बड़ी सौगात: जयपुर में छात्रावास और रामदेवरा में धर्मशाला के लिए भूमि आवंटन का ऐलान, राज्य सरकार पेयजल और सिंचाई परियोजनाओं को उतार रही धरातल पर
दुश्मन देशों की खैर नहीं: सैन्य अभ्यास के लिए भारतीय सेना का दल कंबोडिया रवाना, आतंकवाद-रोधी अभियानों पर होगा फोकस