राजस्थान-हरियाणा में यमुना जल पाइपलाइन परियोजना पर काम तेज, चूरू-सीकर-झुंझुनूँ सहित कई जिलों को मिलेगा फायदा

डीपीआर तैयार होने के बाद ही कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा

राजस्थान-हरियाणा में यमुना जल पाइपलाइन परियोजना पर काम तेज, चूरू-सीकर-झुंझुनूँ सहित कई जिलों को मिलेगा फायदा

राजस्थान और हरियाणा सरकारों के बीच यमुना जल पाइपलाइन परियोजना को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है

जयपुर। राजस्थान और हरियाणा सरकारों के बीच यमुना जल पाइपलाइन परियोजना को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों राज्यों ने हथिनीकुण्ड बैराज से यमुना का जल भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनूँ और अन्य जिलों तक पहुंचाने के लिए साझा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के अनुसार प्रस्तावित परियोजना के प्रथम चरण में भूमिगत पाइपलाइन के जरिए यमुना के पानी को पेयजल एवं अन्य उपयोगों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जुलाई से अक्टूबर के बीच अधिकतम 577 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) जल राजस्थान के चूरू, सीकर, झुंझुनूँ सहित आसपास के जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे शुष्क इलाकों में पेयजल संकट काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। एमओयू के प्रावधान के मुताबिक, राजस्थान को जल आपूर्ति तभी होगी जब हरियाणा की पश्चिमी यमुना नहर की पूरी क्षमता (24000 क्यूसेक), जिसमें दिल्ली का हिस्सा भी शामिल है, का उपभोग किया जा चुका होगा। इसके लिए दोनों राज्यों ने संयुक्त कार्यबल का गठन कर लिया है। वहीं राजस्थान सरकार ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति भी कर दी है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना दोनों राज्यों की साझा पहल है, जिससे जल संकट से जूझ रहे इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी। डीपीआर तैयार होने के बाद ही कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से राजस्थान के शुष्क क्षेत्रों में न केवल पेयजल संकट कम होगा बल्कि कृषि और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी जल उपलब्धता में सुधार होगा। यह समझौता दोनों राज्यों के सहयोग से जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प