शादीशुदा प्रेमिका ने विवाह से किया इंकार, प्रेमी ने मफलर से गला घोंटकर की हत्या

आरोपी मृतिका पर दबाव बना रहा था

शादीशुदा प्रेमिका ने विवाह से किया इंकार, प्रेमी ने मफलर से गला घोंटकर की हत्या

सांगानेर थाना इलाके में एक महिला का शादी करने से इंकार करना उसके प्रेमी ने मफलर से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी शादी का दबाव बना रहा था जबकि महिला अपने पति और ढाई साल के बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने पड़ोसियों की गवाही और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक महिला का शादी करने से इंकार करना उसके प्रेमी ने मफलर से प्रेमिका का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी शादी का दबाव बना रहा था जबकि महिला अपने पति और ढाई साल के बच्चे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने पड़ोसियों की गवाही और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंशू (25) मोतीडूंगरी का रहने वाला है और मुहाना के मदरामपुरा में अपने पिता के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता है। मृतका नीतू उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली थी और अपने पति व ढाई साल के बच्चे के साथ महावीर नगर में किराए के मकान में रहती थी।

पड़ोसियों ने अंशू को नीतू के घर से निकलते देखा था। काफी देर तक नीतू का कोई अता-पता नहीं चला तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर नीतू की लाश मिली। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसमे उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। खुलासा हुआ कि दोनों का प्रेम प्रसंग काफी पुराना था। नीतू और अंशू पहले एक ही फैक्ट्री में काम करते थे जहां उनकी मुलाकात हुई। जिसके बाद आरोपी मृतिका पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पति को तलाक देकर उससे शादी कर ले। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब