स्कॉर्पियो चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : 20 साल से वाहन चोरी में सक्रिय, 30 मामले दर्ज
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो कार चोरी के मामले में कार्रवाई कर वाहन चोर अमोल उर्फ मनर उर्फ मनोहरी (42) निवासी सलेमपुर दौसा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में करीब 30 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि 22 मई 2026 को परिवादी नंद किशोर यादव निवासी सुभाष कॉलोनी शिवदासपुरा ने रिपोर्ट दी कि उसकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार 20 मई की रात 9 बजे घर के सामने खड़ा किया था। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे कार गायब मिली। इस पर मालपुरा गेट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
तकनीकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंची। चोरी की स्कॉर्पियो दौसा जिले के भांडारज में लावारिस हालत में बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्कॉर्पियो चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक वह करीब 20 वर्षों से वाहन चोरी और अन्य चोरी की वारदातों में सक्रिय है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 के करीब मामले दर्ज हैं।

Comment List