प्रबुद्धजनों और महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक, मदन राठौड़ ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव लोकतंत्र में नई व्यवस्था नहीं
भाजपा मुख्यालय में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ अभियान के समर्थन में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ अभियान के समर्थन में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के सभी संभाग से पदाधिकारी, सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस, पूर्व कुलपति, सेवानिवृत्त सेना अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति और प्रोफेसर्स उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव आज के समय की जरूरत है। लोकतंत्र में यह व्यवस्था नई नहीं है, जब देश आजाद हुआ तब यह व्यवस्था चुनाव प्रणाली में लागू थी, लेकिन कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को निरंतर बाधित किया। देश में एक बार चुनाव से करोड़ों रुपयों को बचाया जा सकता है। इसके साथ ही बार-बार आचार संहिता लगने से आमजन का जनजीवन प्रभावित होता है, इससे भी बचा जा सकता है। एक चुनाव से केन्द्र और राज्यों में आने वाले सरकारें पांच वर्षों तक स्थितरता के साथ सिर्फ और सिर्फ विकास कार्यों में ही रणनीतियां केंद्रित कर पाएगी।

Comment List