प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी : 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह

प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी : 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 से 21 अप्रैल तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

जयपुर। प्रदेश में भीषण और आग उगलती गर्मी का दौर जारी है। इसके चलते अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सीमावर्ती जिलों में तो तापमान 45 डिग्री पार पहुंच गया है। हालांकि भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए आने वाले दो-तीन दिन कुछ राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 से 21 अप्रैल तक तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। केंद्र के अनुसार शनिवार से उत्तरी हवा का असर रहेगा। इस कारण दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, शुक्रवार को भीषण गर्मी का असर रहेगा। 

वहीं 18 अप्रैल को 9 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 18 अप्रैल के लिए राज्य के 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक