मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा

सम्मेलन में करीब 300 चिकित्सकों ने सहभागिता निभाई

मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन : मानसिक रोगों के जटिल मामलों के उपचार, शोध और जागरूकता पर 300 चिकित्सकों ने की चर्चा
मिडसिप्स-एनजेड 2026 सम्मेलन में कठिन मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार और प्रभावी प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने मंथन। सम्मेलन में देशभर से आए करीब 300 मनोचिकित्सकों ने भाग लिया। 30 से अधिक शोध-पत्र और पोस्टर प्रस्तुत।

जयपुर। कठिन मानसिक रोगों के उपचार पर मंथन जयपुर में मिडसिप्स-एनजेड 2026 का आयोजन हुआ। इस वर्ष सम्मेलन की थीम कठिन मानसिक रोग स्थितियों का उपचार रखी गई, जिसमें मानसिक रोगों के जटिल मामलों के आधुनिक उपचार और प्रभावी प्रबंधन पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरि मोहन डांगायच मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभर से आए मनोचिकित्सकों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया। आईपीएस एनज़ेड के अध्यक्ष डॉ. राजेश सागर के मार्गदर्शन में आयोजित सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनिल तांबी और आयोजन सचिव डॉ. तुषार जगावत रहे। उनके नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। सम्मेलन में करीब 300 चिकित्सकों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान 30 से अधिक पोस्टर और शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े नए शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और जटिल मानसिक रोगों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष फोकस किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक रोगों की समय पर पहचान और समग्र उपचार बेहद जरूरी है। सम्मेलन में पीजी स्टूडेंट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन डॉ. अखिलेश जैन, डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. शिल्पा ने किया। आयोजन को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सा अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

 

Read More जिलों के प्रभारी सचिव अब हर माह करेंगे समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की होगी निगरानी

Read More जयपुर में नीट परीक्षा का सफल आयोजन: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण शुरुआत

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद...
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन
जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल