खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी

अगले 15 दिनों में 8500 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी

अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ शिविरों के जरिए अधिक घरों को जोड़ा जाएगा। 15 दिनों में 6 हजार कनेक्शन दिए, अगले 15 दिनों में 8500 का लक्ष्य।

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान एवं पेट्रोलियम) अपर्णा अरोरा ने राज्य की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक डीपीएनजी (डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन आधारभूत संरचना उपलब्ध है, वहां चरणबद्ध तरीके से एलपीजी फ्री जोन घोषित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को 24x7 सुरक्षित, सस्ती और हरित गैस सुविधा मिल सके। अरोरा ने सचिवालय से वर्चुअल बैठक के दौरान कहा कि सीजीडी संस्थाओं को एक ओर नई आधारभूत संरचना के विकास में तेजी लानी होगी, वहीं विकसित क्षेत्रों में अधिक से अधिक घरों को डीपीएनजी से जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में करीब 6 हजार परिवारों को नए कनेक्शन दिए गए हैं और अगले 15 दिनों में 8500 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

 

उन्होंने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे नियमित मॉनिटरिंग करें, नोडल अधिकारी नियुक्त करें और कॉलोनीवार शिविर आयोजित कर लोगों को कनेक्शन से जोड़ें। शिविरों की पूर्व सूचना देकर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। औद्योगिक क्षेत्रों जैसे पाली टेक्सटाइल क्लस्टर, गिलोठ, महेंद्र सेज, विश्वकर्मा, भीलवाड़ा, कोटा सहित रीको क्षेत्रों में भी पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मल्टीस्टोरी भवनों, हॉस्टल, ढाबों, अस्पतालों और रेस्टोरेंट्स में प्राथमिकता से कनेक्शन देने पर जोर दिया गया।

 

Read More राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड ने की शिष्टाचार भेंट

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश