विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
स्वास्थ्य सेवा: विधायक सराफ ने आई हॉस्पिटल को दी आधुनिक मशीन
विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर स्थित कैलगिरी आई हॉस्पिटल में नई ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। विधायक कोष से प्रदत्त इस मशीन से नेत्र रोगों के उपचार में अधिक सटीकता और गुणवत्ता आएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इस पहल के लिए सराफ का आभार व्यक्त किया, जिससे क्षेत्र के असंख्य मरीजों को लाभ मिलेगा।
जयपुर। विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीयनगर स्थित जयपुर कैलगिरी आई हॉस्पिटल में विधायक कोष द्वारा प्रदत्त राशि से लगी ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। इस उपकरण से अस्पताल की नेत्र चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी साथ ही जयपुर एवं आसपास के क्षेत्र के असंख्य नेत्र रोगियों के लिए यह सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का माध्यम बनेगा। अस्पताल निदेशक एवं डॉक्टर्स टीम ने सराफ का माला पहनाकर स्वागत कर आभार प्रकट किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 May 2026 11:50:49
आईपीएल-2026 क्वालिफायर-1 में आरसीबी और गुजरात टाइटंस आमने-सामने। खिताब बचाने के दबाव में उतरी आरसीबी को कोहली, सॉल्ट और पाटीदार...

Comment List