विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने सदन में उठाया साइबर ठगी का मामला, कहा- 400 लोग प्रतिदिन साइबर ठगी के हो रहे शिकार, पुलिस के पास तकनीकी व्यवस्था नहीं

राजस्थान साइबर ठगी में देश में नम्बर वन

विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने सदन में उठाया साइबर ठगी का मामला, कहा- 400 लोग प्रतिदिन साइबर ठगी के हो रहे शिकार, पुलिस के पास तकनीकी व्यवस्था नहीं

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को विधायकों ने कई अहम मुद्दे उठाए। विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने सदन में साइबर ठगी का मामला उठाया। भाटी ने कहा कि राजस्थान साइबर ठगी में देश में नम्बर वन बन गया है। ठगी के शिकार को थाने में फुटबॉल की तरह बना दिया जाता।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में सोमवार को विधायकों ने कई अहम मुद्दे उठाए। विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी ने सदन में साइबर ठगी का मामला उठाया। भाटी ने कहा कि राजस्थान साइबर ठगी में देश में नम्बर वन बन गया है। ठगी के शिकार को थाने में फुटबॉल की तरह बना दिया जाता है। पुलिस के पास तकनीकी व्यवस्था नहीं है। 400 लोग प्रतिदिन साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। विधायक इंदिरा मीना ने अतिवृष्टि का मामला उठाते हुए कहा कि दो साल में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

मुआवजा वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा विधायक वाले क्षेत्र में मुआवजा दिया गया। पास ही कांग्रेसी विधायक है तो मुआवजा नहीं दिया। सरकार में मुआवजा भी पार्टियो में बांट दिया। विधायक नौक्षम ने उठाया सदन में बृज चौरासी परिक्रमा मार्ग में सड़क निर्माण अधूरे रहने का मामला उठाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की। नौक्षम ने कहा कि सड़क को पूरा किया जाए। कठूमर विधायक राकेश खींची ने क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने की मांग की। विधायक गणेशराज बंसल ने धार्मिक स्थलों के संचालन के लिए विशेष प्रावधान की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग