नीट घोटाला: डोटासरा का भाजपा पर तीखा हमला, निष्पक्ष जांच की मांग
विधायक के भतीजे का भी नीट में चयन हुआ
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर नीट पेपर लीक मामले में भाजपा को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी बिंवाल परिवार के अलावा एक भाजपा विधायक के भतीजे का भी चयन हुआ है। डोटासरा ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नेताओं के चेहरे बेनकाब करने के लिए गहन जांच की मांग की है।
जयपुर। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा है-वर्ष 2025 में चीट से आरोपी दिनेश और मांगीलाल बिंवाल के केवल पांच बच्चों का ही चयन नहीं हुआ बल्कि आरोपी के करीबी नेता और उसके क्षेत्र के विधायक महेंद्र पाल के भतीजे का चयन हुआ है। डोटासरा ने कहा कि हर कड़ी की निष्पक्ष और गहराई से जांच बेहद जरूरी है ताकि देश के लाखों युवाओं के सपनों का सौदा करने वाले नेटवर्क और नेताओं का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके। भाजपा सरकार ने बजट में हजारों करोड़ की घोषणाएं तो कर दी, लेकिन उसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया।

Comment List