मोदी ने अंतरिक्ष व अन्तर्राष्ट्रीय नीति से अर्थव्यवस्था मजबूत की: राव राजेन्द्र

हम विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। जल्द ही तीसरे नबंर पर आएंगे

मोदी ने अंतरिक्ष व अन्तर्राष्ट्रीय नीति से अर्थव्यवस्था मजबूत की: राव राजेन्द्र

आज भारत नासा की तुलना में कई गुणा कम लागत पर अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेज रहा है। कई देश हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।

जयपुर। जयपुर ग्रामीण के सांसद राव राजेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को भाजपा आफिस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में अलग पहचान बना रही है। हम विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। जल्द ही तीसरे नबंर पर आएंगे। विकसित भारत की परिकल्पना को लक्ष्य कर इस बार केंद्रीय बजट रखा है। इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार ने विकसित राजस्थान के सपने के लिए हर वर्ग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया। है। मोदी से पहले किसी ने भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय नीति और भारत की अंतरिक्ष नीति पर काम नहीं किया। लेकिन मोदी सरकार ने इन दोनों नीतियों पर कार्य किया। इससे भारत विकसित देशों के साथ बराबर खड़ा हो पाया है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में अपने पांव मजबूत किए हंै। आज भारत नासा की तुलना में कई गुणा कम लागत पर अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेज रहा है। कई देश हमारे प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। इससे अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। भारत स्मॉल न्यूक्लियर रिएक्टर के क्षेत्र में अपनी नई पॉलिसी के साथ कार्य कर रहा है। राजस्थान की अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास हो रहा है। 350 बिलियन डॉलर तक अर्थव्यवस्था को पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। 50 फीसदी से ज्यादा पर पहुंच चुके हैं और अगले चार साल में इस लक्ष्य को साकार करेंगे। किसान की आय बढ़ाने, आधारभूत व्यवस्था में निवेश, अन्नदाता के खेत से लेकर आमजन के घर तक शुद्ध जल पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। यमुना, चंबल और साबरमती परियोजना को र्राष्ट्रीय परियोजना बनाने को विकसित भारत की पृष्टभूमि में विकसित राजस्थान की व्यवस्था को सुसज्जित करने का काम किया है। 
इससे पहले केंद्रीय और राज्य सरकार के बजट पर भाजपा जयपुर दक्षिण जिला की ओर से प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में सांसद मंजू शर्मा और राव राजेंद्र सिंह शेखावत, केबिनेट मंत्री राजयवर्द्धन सिंह राठौड़ ने बजट को सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बताते हुए विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने वाला बताया। इस दौरान विधायक कैलाश वर्मा, जयपुर दक्षिण जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने भी बजट को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में जयपुर दक्षिण जिला प्रभारी विमल अग्रवाल, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत भी उपस्थित रहे। 

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश रजब माह का चांद दिखने पर शुरू होंगी मुख्य रस्में : ख्वाजा साहब के 814वें उर्स का दरगाह के बुलंद दरवाजा पर झंडारोहण के साथ आगाज, भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने झंडा किया पेश
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज डेट बदली : अब 01 जनवरी 2026 को होगी रिलीज, जानें वजह 
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत