राजस्थान में मानसून की रफ्तार थमी, 15 जुलाई से फिर जोर पकड़ने के आसार

अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क

राजस्थान में मानसून की रफ्तार थमी, 15 जुलाई से फिर जोर पकड़ने के आसार
राजस्थान में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर पड़ गई है, जिससे अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर धीमा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

जयपुर। राजस्थान में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर पड़ गई है, जिससे अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर धीमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान अलवर, श्रीगंगानगर और चूरू में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क बना रहा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में मानसूनी गतिविधियां कमजोर हैं, लेकिन 15 जुलाई के आसपास एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। प्रदेश में अब भी 24 जिले ऐसे हैं, जहां अब तक सामान्य से कम या सामान्य श्रेणी की बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि आगामी सप्ताह में मानसून के दोबारा सक्रिय होने से इन जिलों में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे किसानों और आमजन को राहत मिलने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग