आठ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजन

मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप

आठ साल के बेटे को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजन
मालपुरा गेट थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक मां ने अपने आठ साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों के शव पटरी पर क्षत-विक्षत होकर बिखर गए।

जयपुर। मालपुरा गेट थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान एक मां ने अपने आठ साल के बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों के शव पटरी पर क्षत-विक्षत होकर बिखर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतकों की पहचान रामकन्या (32) निवासी पीपलू टोंक और उसके बेटे विरेन्द्र (8)के रूप में हुई।

इस संबंध में मृतका के भाई भागचंद ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। खुलासा हुआ कि कि रामकन्या की शादी करीब 15 साल पहले निजी कम्पनी में काम करने वाले रामदयाल से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा ननिहाल में रह रहा है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रामदयाल नशा कर आए दिन झगड़ा और मारपीट करता था।

ऐसे हुई पहचान 
शनिवार शाम करीब 7 बजे शिकारपुरा फाटक स्थित रेलवे ट्रैक के पास एक महिला और बच्चे के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत थे। पता चला कि महिला ने बेटे को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाई है। घटना के अगले दिन रविवार दोपहर करीब 3 बजे परिजन मुहाना थाने में महिला और बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। तब फोटो से पहचान की गई।  

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद