जयपुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार, 7 बाइक और चोरी का सामान बरामद

घटना के दिन वे सुबह 11 बजे दुकान बंद कर खाना खाने गए थे

जयपुर में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश : 3 गिरफ्तार, 7 बाइक और चोरी का सामान बरामद

करधनी पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार। 7 चोरी की मोटरसाइकिलें, बैटरियां, अल्टीनेटर और सैल्फ बरामद। गोविंदपुरा स्थित दुकान से हुई चोरी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी व मुखबिर तंत्र से कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा, जो आसपास क्षेत्रों में वारदात करते थे।

जयपुर। करधनी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें, बैटरियां, सैल्फ (स्टार्टर) और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को परिवादी दिनेश यादव, निवासी बलुपुरा रायथल हरमाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी “श्री कृष्णा बैट्री एवं टायर्स” नाम से दुकान कला नगरी, गोविन्दपुरा करधनी में स्थित है। घटना के दिन वे सुबह 11 बजे दुकान बंद कर खाना खाने गए थे और करीब 11:30 बजे लौटने पर देखा कि दुकान से 40 गाड़ियों के सैल्फ और 8 बैटरियां चोरी हो चुकी थीं। प्रकरण दर्ज होने के बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त आलोक कुमार (झोटवाड़ा) के सुपरविजन में थाना करधनी प्रभारी सवाई सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को अहम सफलता मिली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया: पीयूष यादव उर्फ चिंटू (30), मूल निवासी नसीराबाद अजमेर तेजपाल (28), निवासी कापडियावास, फुलचंद (42) निवासी कापडियावास, आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 बैटरियां, 8 अल्टीनेटर और 2 सैल्फ बरामद किए गए हैं। साथ ही उनके पास से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं, जिन्हें उन्होंने हाथोज, खोराबावड़ी, बैनाड़ रोड और आसपास के क्षेत्र की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से यमुना जल समझौते को मिली गति, राजस्थान को जल संकट से राहत की उम्मीद
यमुना जल समझौते में राजस्थान के लिए अहम प्रगति। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से हरियाणा ने सहमति दी। परियोजना...
जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत