जयपुर पहुंचे एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर : कल समिति बैठक में लेंगे भाग, वासुदेव देवनानी संग की मुलाकात

पहली बैठक मध्य प्रदेश में आयोजित हो चुकी

जयपुर पहुंचे एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर : कल समिति बैठक में लेंगे भाग, वासुदेव देवनानी संग की मुलाकात

जयपुर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर 5 मई को विधानसभा समिति की बैठक में भाग लेंगे। वासुदेव देवनानी से कांस्टीट्यूशन क्लब में बैठक एजेंडा पर चर्चा। दौरे के दौरान वे सालासर बालाजी और खाटू श्याम मंदिर में दर्शन भी करेंगे।

जयपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर जयपुर पहुंचे। जयपुर रेलवे जंक्शन पर राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने उनकी अगवानी की। नरेंद्र सिंह तोमर 5 मई को राजस्थान विधानसभा में लोकसभा द्वारा गठित समिति की द्वितीय बैठक में भाग लेंगे। इस समिति के वे सभापति भी हैं। इससे पहले इस समिति की पहली बैठक मध्य प्रदेश में आयोजित हो चुकी है।

जयपुर प्रवास के दौरान कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ वासुदेव देवनानी और नरेंद्र सिंह तोमर के बीच मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच आगामी बैठक के एजेंडा और विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि समिति की यह महत्वपूर्ण बैठक कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जयपुर प्रवास के बाद नरेंद्र सिंह तोमर सालासर बालाजी मंदिर और खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश