नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में छह घंटे बाद मतदान का उत्साह, वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मतदाता परेशान

मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही

नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में छह घंटे बाद मतदान का उत्साह, वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मतदाता परेशान
नगर निगम चुनाव के तहत विद्याधर नगर क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही। सुबह की तुलना में मतदान की रफ्तार बढ़ी। कुछ केंद्रों पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलने से मतदाताओं को परेशानी। सेक्टर-8 स्थित केंद्र पर कई मतदाताओं को दूसरे मतदान केंद्र भेजा।

जयपुर। नगर निगम चुनाव के तहत विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में शुक्रवार को मतदान का सिलसिला लगातार जारी है। दोपहर 1 बजे तक मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया और मतदान केंद्रों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। सुबह की तुलना में दोपहर तक मतदान की रफ्तार में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम तलाशने में परेशानी का सामना करना पड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-8 विद्याधर नगर स्थित मतदान केंद्र पर कुछ मतदाता वैकल्पिक दस्तावेज लेकर पहुंचे, लेकिन मतदाता सूची में नाम नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हुई। कुछ मतदाताओं ने शिकायत की कि उन्होंने पिछली बार इसी मतदान केंद्र पर मतदान किया था, लेकिन इस बार बताया जा रहा है कि उनका नाम किसी दूसरे मतदान केंद्र की सूची में है।

ऐसे में, संबंधित मतदाताओं को दूसरे मतदान केंद्र पर जाकर नाम तलाशने और वहां मतदान करने के लिए कहा गया। इससे कुछ मतदाताओं में असमंजस की स्थिति बनी और मतदान में अतिरिक्त समय लग रहा है। इसके बावजूद क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13-14 सितंबर को भारी बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होने के आसार। मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर से भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग...
62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा
होम वोटिंग की सुविधा नहीं, बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचने में हुई परेशानी
दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
किशनपोल के 12 वार्डों में दोपहर 1 बजे तक 39.80 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं की लंबी कतारें आईं नजर
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: फर्जी मतदान के आरोपों से गरमाया माहौल, प्रत्याशियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी शिकायत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: वार्ड 77 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, पांच महिलाएं पकड़ी गईं; पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ