नगर पालिका मेढ़ता सिटी चेयरमैन गौतम टांक बर्खास्त, पवन कुमार को अध्यक्ष पद का सौंपा कार्यभार
नगर पालिका मेढ़ता सिटी में पैदा कर दी प्रशासनिक हलचल
राज्य सरकार ने नगर पालिका मेढ़ता सिटी के अध्यक्ष गौतम टांक को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है
जयपुर। राज्य सरकार ने नगर पालिका मेढ़ता सिटी के अध्यक्ष गौतम टांक को अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 50 (1) (iv) (क) के तहत की गई है। बर्खास्तगी के बाद नगर पालिका मेढ़ता सिटी के वार्ड संख्या 25 के सदस्य पवन कुमार को 60 दिनों के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश आगामी दो महीने या राज्य सरकार के अन्य निर्देश, जो भी पहले हो, तक लागू रहेगा। इस आदेश को सक्षम स्तर से अनुमोदित किया गया है।
आदेश जारी करने वाले निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि यह निर्णय नगर पालिका के सुचारु प्रशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। शासन की इस कार्रवाई ने नगर पालिका मेढ़ता सिटी में प्रशासनिक हलचल पैदा कर दी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 May 2026 18:41:24
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...

Comment List