ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा, शांति और सद्भाव का दिया संदेश

सुरक्षा और यातायात के आवश्यक इंतजाम

ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा, शांति और सद्भाव का दिया संदेश
ईद-उल-अजहा का पर्व राजधानी में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। मुख्य आयोजन दिल्ली बाइपास स्थित ईदगाह में हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ मांगी। मुख्य काजी खालिद उस्मानी ने ईद की नमाज अदा कराई।

जयपुर। गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व राजधानी में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन दिल्ली बाइपास स्थित ईदगाह में हुआ, जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन, शांति तथा खुशहाली की दुआ मांगी। मुख्य काजी खालिद उस्मानी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और नमाज के दौरान धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर मुख्य काजी खालिद उस्मानी ने लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व की गरिमा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान बनाए रखना जरूरी है। साथ ही कुर्बानी के वीडियो नहीं बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि धार्मिक परंपराओं को मर्यादा और संवेदनशीलता के साथ निभाया जाना चाहिए।

चीफ मुफ्ती मोहम्मद जाकिर ने भी समाज को ईद का संदेश देते हुए लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करने तथा उन्हें भोजन कराने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि ईद की असली खुशी तभी पूरी होती है, जब समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों को भी खुशियों में शामिल किया जाए।ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के आवश्यक इंतजाम किए गए, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश