एनडीसी प्रतिनिधिमंडल ने ‘अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर’ के तहत सचिवालय में किया संवाद, राजस्थान के विकास मॉडल की दी गई जानकारी

राजस्व अधिकारी तथा विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल

एनडीसी प्रतिनिधिमंडल ने ‘अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर’ के तहत सचिवालय में किया संवाद, राजस्थान के विकास मॉडल की दी गई जानकारी

अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर 2026’ के तहत नेशनल डिफेन्स कॉलेज (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवादात्मक बैठक की।

जयपुर। अंडरस्टैंडिंग इंडिया स्टडी टूर 2026’ के तहत नेशनल डिफेन्स कॉलेज (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवादात्मक बैठक की। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान समावेशी विकास, सशक्त मानव संसाधन और नवाचार आधारित शासन के जरिए विकसित भविष्य की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। बैठक में राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास, प्रशासनिक ढांचे, आंतरिक सुरक्षा और प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उद्योग, कौशल, उच्च शिक्षा, ग्रामीण विकास, गृह, ऊर्जा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, नगरीय विकास, स्कूल शिक्षा और आईटी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियां और पहलें प्रस्तुत कीं। औद्योगिक निवेश, कौशल प्रशिक्षण, महिला सशक्तिकरण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य अधोसंरचना, शिक्षा सुधार और ई-गवर्नेंस मॉडल पर विशेष प्रस्तुतियां दी गईं। “विकसित राजस्थान 2047” विजन, राजनेट, ई-मित्र, जन सूचना पोर्टल और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसे तकनीकी नवाचारों पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में विभिन्न सेवाओं के वरिष्ठ सैन्य व राजस्व अधिकारी तथा विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग