साइबर पुलिस की नई एडवाइजरी : मोबाइल सुरक्षा का अचूक हथियार बना संचार साथी पोर्टल, फर्जी कॉल और सिम फ्रॉड से बचने के लिए पोर्टल तथा मोबाइल एप के उपयोग पर जोर

साइबर क्राइम से बचने के लिए 'संचार साथी पोर्टल' का करें उपयोग

साइबर पुलिस की नई एडवाइजरी : मोबाइल सुरक्षा का अचूक हथियार बना संचार साथी पोर्टल, फर्जी कॉल और सिम फ्रॉड से बचने के लिए पोर्टल तथा मोबाइल एप के उपयोग पर जोर
साइबर क्राइम ब्रांच ने मोबाइल चोरी, फर्जी सिम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा के लिए संचार साथी पोर्टल और ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी है। एडीजी वीके सिंह के अनुसार, इस पोर्टल से चोरी का मोबाइल ब्लॉक, आधार पर एक्टिव फर्जी सिम की जांच और संदिग्ध कॉल्स की शिकायत तुरंत की जा सकती है।

जयपुर। साइबर क्राइम ब्रांच ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ओर से संचालित संचार साथी पोर्टल को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल चोरी, फर्जी सिम, साइबर फ्रॉड और संदिग्ध कॉल्स से बचाव के लिए इस पोर्टल और मोबाइल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें। एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि वर्तमान डिजिटल दौर में साइबर ठग लगातार नई तकनीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। यह पोर्टल गूगल प्ले स्टोर पर ऐप के रूप में भी उपलब्ध है।

खोया या चोरी हुआ मोबाइल तुरंत करें ब्लॉक: पोर्टल के ब्लॉक योर लोस्ट, स्टोलन मोबाइल हैंडसेट फीचर के जरिए कोई भी व्यक्तिअपने चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को ब्लॉक कर सकता है। इससे फोन में किसी भी कम्पनी का सिम कार्ड इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। मोबाइल मिलने पर उसे दोबारा अनब्लॉक भी किया जा सकता है। खरीदने से पहले जांचें मोबाइल असली है या नहीं: नो योर मोबाइल मॉड्यूल के माध्यम से लोग नया या पुराना मोबाइल खरीदने से पहले उसका आईएमईआई नंबर चेक कर यह पता लगा सकते हैं कि फोन ब्लैकलिस्टेड, डुप्लीकेट या चोरी का तो नहीं है।

आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं, तुरंत करें जांच: टेफकॉप (नो मोबाइल कनेक्शन इन योर नेम) फीचर से कोई भी व्यक्तियह देख सकता है कि उसके आधार या नाम पर कितने मोबाइल नंबर सक्रिय हैं। यदि कोई अनजान नंबर दिखाई देता है, तो उसकी रिपोर्ट कर उसे बंद कराया जा सकता है।

फर्जी कॉल और मैसेज की भी कर सकते हैं शिकायत

Read More राजस्थान के 4 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण संबंधी कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, उपलब्धियों को प्रभावी इन्फोग्राफिक्स के माध्यम से प्रस्तुत करने पर दिया जोर

चक्षु पोर्टल के जरिए व्हाट्सएप, कॉल या एसएमएस पर आने वाले फर्जी नौकरी, लॉटरी, केवाईसी अपडेट या बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी के प्रयासों की रिपोर्ट की जा सकती है।

Read More प्रदेश में 16,656 वाहनों पर कार्रवाई, पुलिस का यातायात नियमों के उल्लंघन पर वज्र प्रहार

विदेशी कॉल्स पर भारतीय नंबर दिखे तो रहें सतर्क

Read More गणगौरी अस्पताल में 2 दिन से सर्वर ठप : मरीजों की बढ़ी परेशानी, व्यवस्थाएं प्रभावित

साइबर अपराधी अब कॉलर आईडी स्पूफिंग तकनीक का इस्तेमाल कर विदेश से कॉल करते हुए भारतीय नंबर प्रदर्शित करते हैं। ऐसे मामलों में रिपोर्ट इनकमिंग इंटरनेशनल कॉल विथ इंडियन नम्बर फीचर के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद