कैंट-उनौला रेलखण्ड के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित, कई रेलसेवाएं सामान्य मार्ग से चलेंगी
संचालन समयसारणी के अनुसार ही संचालित
गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण के लिए प्रस्तावित नॉन इंटरलॉकिंग कार्य स्थगित होने से पूर्व में प्रभावित रेलसेवाएं बहाल कर दी।
जयपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखण्ड पर दोहरीकरण कार्य के लिए किया जाने वाला नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित होने के कारण पूर्व में प्रभावी रेलसेवाएं रीस्टोर रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 21 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी। इसी प्रकार, पोरबंदर- मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 17 जुलाई को, दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा 18 जुलाई को अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समय सारणी के अनुसार ही संचालित होगी। वहीं, गोरखपुर-बठिण्डा रेलसेवा 21 जुलाई को गोरखपुर से अपने निर्धारित मार्ग एवं संचालन समयसारणी के अनुसार ही संचालित होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Aug 2026 19:01:34
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...

Comment List