अब जयपुर में दिखेगी शेखावाटी की झलक, मंगलम बिल्डर्स ने लॉन्च की 'आराध्या मॉडर्न स्काई हवेलीज़'

प्रोजेक्ट की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक भाव को दर्शाता

अब जयपुर में दिखेगी शेखावाटी की झलक, मंगलम बिल्डर्स ने लॉन्च की 'आराध्या मॉडर्न स्काई हवेलीज़'
सीकर रोड पर आवासीय विकास को नई पहचान देते हुए मंगलम बिल्डर्स ने अपने प्रीमियम प्रोजेक्ट आराध्या 'मॉडर्न स्काई हवेलीज़' का भव्य शुभारंभ। लॉन्चिंग समारोह कंपनी के सेल्स ऑफिस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों, रियल एस्टेट सलाहकारों, ग्राहकों और शहर के प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

जयपुर। सीकर रोड पर आवासीय विकास को नई पहचान देते हुए मंगलम बिल्डर्स ने अपने प्रीमियम प्रोजेक्ट आराध्या 'मॉडर्न स्काई हवेलीज़' का भव्य शुभारंभ किया। लॉन्चिंग समारोह कंपनी के सेल्स ऑफिस में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में निवेशकों, रियल एस्टेट सलाहकारों, ग्राहकों और शहर के प्रमुख लोगों ने भाग लिया। प्रोजेक्ट में 206 प्रीमियम 3, 4 और 5 BHK Sky Havelis विकसित की जाएंगी। कंपनी के चेयरमैन एन. के. गुप्ता ने बताया कि आज का खरीदार सिर्फ घर नहीं, बल्कि एक बेहतर लाइफस्टाइल चाहता है। इसी सोच के साथ इस प्रोजेक्ट को डिज़ाइन किया गया है, जहां हर Sky Haveli में बेहतर वेंटिलेशन, प्राकृतिक रोशनी और खुलेपन का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य सीकर रोड पर एक प्रीमियम प्रोजेक्ट समय पर ग्राहकों को उपलब्ध कराना है।

कंपनी के निदेशक विनोद गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट की डिज़ाइन शेखावाटी की समृद्ध वास्तुकला से प्रेरित है। इसकी Sky Havelis में शेखावाटी की पारंपरिक हवेलियों की खूबसूरती और आधुनिक जीवनशैली का सुंदर मेल देखने को मिलेगा। कंपनी के निदेशक यश गोयल ने बताया कि प्रोजेक्ट का नाम 'आराध्या' जयपुर के आराध्य देव गोविंद देव जी से प्रेरित है, जो इस प्रोजेक्ट की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक भाव को दर्शाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई बाब अल-मंदेब में बढ़ा तनाव, हूती चेतावनी के बाद सऊदी गठबंधन ने वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा बढ़ाई
सऊदी नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने हूती विद्रोहियों की नाकेबंदी की चेतावनी के बाद बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों...
सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद: बैंकिंग और आईटी सेक्टर ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप-स्मॉलकैप में रही तेजी
ओबीसी आयोग का 45 फीसदी सर्वे पूरा, 3 दिन में 55 काम पूरा करने की चुनौती
धावास जैन मंदिर में श्रद्धा का महासंगम, श्रद्धालुओं में उत्साह
साइबर ठगों पर सख्त शिकंजा, 'जीरो टाइम लैग' के लक्ष्य के साथ बैंक-पुलिस समन्वय होगा मजबूत
छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मां योजना की आउटबाउंड पोर्टेबिलिटी से बड़ी राहत, अब दूसरे राज्यों में भी 25 लाख तक का कैशलेस इलाज