अब जिला अध्यक्षों के चुनाव में जुटी भाजपा, तय होना है निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष 

भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है

अब जिला अध्यक्षों के चुनाव में जुटी भाजपा, तय होना है निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष 

ऐसे में बाकी 30 फीसदी मंडल और बूथों के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद कराए जाएंगे। अब भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है।

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन चुनाव में लगी हुई है। बीते दो महीने में पार्टी ने 52 हजार बूथों पर अपनी बूथ कार्यकारिणी बनाने और 1137 मंडलों पर मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया की है। करीब 70 फीसदी बूथ और मंडलों के चुनाव हो चुके है, जो कि पार्टी के संगठन चुनाव के लिए निर्धारित संख्या सीमा के दायरे में आते हैं। ऐसे में बाकी 30 फीसदी मंडल और बूथों के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के बाद कराए जाएंगे। अब भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है।  

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने जिलों को 44 इकाइयों में बांट रखा है। ऐसे में 44 ही जिला अध्यक्ष बने हैं। करीब 30 से ज्यादा जिला अध्यक्षों को पार्टी संगठन चुनाव के तहत निर्वाचित करेगी। बाकी जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया के बाद लगाए जाएंगे। भाजपा 10 जनवरी तक जिला अध्यक्षों के चुनाव करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। जिला अध्यक्षों के चुनाव होने के बाद 15 जनवरी तक भारतीय जनता पार्टी का निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष चुना जाएगा। वर्तमान मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ही आगामी निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
विशेष लोहडी पर्व।
ऑडी कार एक्सीडेंट केस में पुलिस का बड़ा एक्शन : आरोपी को भगाने की साजिश में 7 लोग गिरफ्तार, साक्ष्य मिटाने का आरोप
दिन में पतंगों का आसमां से संवाद : शाम को लालटेन उत्सव, 14 जनवरी को लोक संस्कृति, पतंगबाजी और आतिशबाजी का दिखेगा अनूठा संगम
प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी : खेतों और गाड़ियों की छतों पर जमी बर्फ, जयपुर में सर्दी से एक की मौत
साइबर फ्रॉड (डिजिटल अरेस्ट) : 2025 में हजारों करोड़ की ठगी, हर राज्य का नागरिक निशाने पर; सबसे ज्यादा साइबर फ्रॉड का नुकसान महाराष्ट्र में
कोचिंग सेंटर नियंत्रण बिल को इसी माह लागू करने की तैयारी, ड्राफ्ट में संशोधनों को उच्च स्तर से मिल सकती है मंजूरी
ट्रंप का ऐलान : ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर लगेगा 25 प्रतिशत टैरिफ, भारत और चीन पर भी पड़ सकता है असर