सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया एकता मार्च, दिलाई आत्मनिर्भर भारत की शपथ

पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया एकता मार्च, दिलाई आत्मनिर्भर भारत की शपथ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरदार 150’ कार्यक्रम के तहत एकता मार्च का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शपथ दिलाई और एकता, अखंडता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश की एकता को सुदृढ़ किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सरदार 150’ कार्यक्रम के तहत एकता मार्च का नेतृत्व किया। गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति तक आयोजित इस मार्च में मुख्यमंत्री ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे खिलाड़ियों, पुलिस जवानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आमजन के साथ पैदल मार्च किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शपथ दिलाई और एकता, अखंडता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से देश की एकता को सुदृढ़ किया।
मार्च से पूर्व शर्मा ने गांधी सर्किल स्थित महात्मा गांधी एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ युवाओं और नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद AI से होगी टीबी और फेफड़ों के कैंसर की शुरुआती पहचान, विशेषज्ञों ने बताया- एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में मिलेगी मदद
जयपुर के बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 28वें राष्ट्रीय सम्मेलन 'नेप कॉन 2026' में विशेषज्ञों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...
किसानों की आय दोगुनी करने का वादा निकला जुमला! अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सी.के बिरला हॉस्पिटल्स की ‘रन फॉर हार्ट’ में उत्साह के साथ शामिल हुए शहरवासी, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
नेपाल बॉर्डर से इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार: एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, कई मामलों में चल रहा था वांछित
कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर
लोकरंग 2026: लक्षद्वीप से लद्दाख तक के फनकारों का जलवा, दक्षिण भारत की सुरीली सौगात भी, 27 अक्टूबर से जेकेके में सजेगा लोक विरासत का महाकुंभ
28 हजार करोड़ के साइबर फ्रॉड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, Mumbai Airport से वकील रशेष शाह गिरफ्तार