मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 जून से चलेगा संकल्प से सिद्धि तक अभियान : भजनलाल शर्मा

भाजपा कार्यालय में हुई तैयारियों को लेकर कार्यशाला

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 जून से चलेगा संकल्प से सिद्धि तक अभियान : भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनी है।

जयपुर। केन्द्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर 9 जून से भाजपा प्रदेश में संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाएगी। अभियान में भाजपाई प्रदेशभर में सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएंगे। सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा कार्यालय में अभियान की तैयारियों को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पर्यावरण दिवस से लेकर आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनी है। 2014 से पूर्व जहां देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी अव्यवस्थाएं चरम पर थीं, वहीं 2014 के बाद मोदी ने देश के हालात बदले। युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश और दुनिया ने यह देख भी लिया है। 2014 से पूर्व हमारी अर्थव्यवस्था 11वें पायदान पर थी, अब चौथे नंबर पर आ गई। केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करना है।

हर कार्यकर्ता को संगठन के अभियान से जुड़ना होगा 
सीएम भजनलाल ने कहा कि 5 से लेकर 25 जून तक हर कार्यकर्ता को संगठन के अभियानों से जुड़ना होगा। 5 जून को पर्यावरण दिवस पर गंगा दशहरा से वंदे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान से जुड़कर जल स्रोतों के रिचार्ज कराने का काम करें। 9 से 21 जून तक मोदी सरकार की समावेशी नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। 21 जून को विश्व योग दिवस पर कार्यकर्ताओं को भागीदारी देनी है। 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी पर कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं। 

आपातकाल की बरसी पर कांग्रेस के काले अध्याय को जनता तक ले जाएं: राठौड़ 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मोदी ने नए भारत के निर्माण के संकल्प को 11 साल में सिद्ध किया है। संकल्पों को कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएं। कांग्रेस राज में देश का सोना तक गिरवी रखने की नौबत आ गई थी। आज देश अर्थव्यवस्था में विश्व में चौथे नंबर पर है। भारत में परिवर्तन साफ दिख रहा है। दुनिया हमारी तरफ देख रही है। 25 जून आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस के काले अध्याय को हमें देश की जनता के सामने रखना चाहिए। इन्होंने संविधान की हत्या की। निर्दोष लोगों को जेल में ड़ाला। चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया।  

Read More गहलोत ने जयपुर बम ब्लास्ट मृतकों को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत