ऑपरेशन गांजाजुली : एएनटीएफ ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए की अवैध फसल की नष्ट

छह महीनों में यह सातवीं बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन गांजाजुली : एएनटीएफ ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए की अवैध फसल की नष्ट
एएनटीएफ ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 7 ऑपरेशन में करोड़ों के मादक पदार्थ जब्त कर 5860 गांजे के पौधे नष्ट किए और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। राजसमंद, बाड़मेर, कोटा, जयपुर व प्रतापगढ़ में कार्रवाई हुई। छह महीनों में यह सातवीं बड़ी सफलता है, आईजी विकास कुमार ने बताया।

जयपुर। एएनटीएफ ने राज्यभर में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग ऑपरेशन में करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ जब्त  कर 5860 गांजे के पौधे नष्ट किए। इस दौरान 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। पिछले छह महीनों में यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है।

राजसमंद:  जिले में करीब 6 बीघा भूमि पर उगाई गई गांजे की फसल पकड़ी गई। यहां 5860 पौधे नष्ट किए गए और करीब 12 किलो तैयार गांजा बरामद हुआ। आरोपी नाथूलाल निवासी खमनोर राजसमंद को गिरफ्तार किया गया।

बाड़मेर: जिले के सदार थाना क्षेत्र में दबिश देकर 76.108 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी खेताराम निवासी सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। गुड़ामालानी क्षेत्र में 7.960 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी चेलाराम निवासी गुढ़ामलानी बालोतरा को पकड़ा गया। तलाशी में प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड की मदद ली गई।

कोटा: कुन्हाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर रोहित कुन्हाड़ी कोटा को गिरफ्तार किया और उससे 1.750 किलो गांजा जब्त हुआ। इसी तरह नयापुरा क्षेत्र में 432 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी लक्की बिवाल निवासी नयापुरा कोटा को गिरफ्तार किया गया।

Read More जल जीवन मिशन घोटाला : गिरफ्तारी के कारणों पर एसीबी घिरी, हाईकोर्ट सख्त

जयपुर: पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में 16.20 ग्राम गांजा, 154 ग्राम डोडा पोस्त पाउडर और 2,780 रुपए नकद जब्त कर आरोपी को पकड़ा गया।

Read More हेरिटेज किड्स फैशन शो सीजन-5 का पोस्टर लॉन्च : रैंप पर चमकेगा हुनर, बच्चों की आवाज बनेगा सामाजिक संदेश

प्रतापगढ़: जिले में कार्रवाई करते हुए एएनटीएफ ने गुजरात पुलिस के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सौंप दिया।

Read More पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का भाजपा पर हमला, कहा- सीएम की जरूरी तो जनता की सुरक्षा भी जरूरी

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश