दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा

शाम 6.50 बजे रवाना होकर रात 12.40 बजे रींगस पहुँचेगी

दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। ट्रेन 3 से 5 सितंबर तक दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में रींगस-दिल्ली स्पेशल 4 से 6 सितंबर तक रात 2 बजे चलेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली -रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दिल्ली -रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 3 से 5 सितंबर तक दिल्ली से शाम 6.50 बजे रवाना होकर रात 12.40 बजे रींगस पहुँचेगी। इसी प्रकार रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 4 से 6 सितंबर तक रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पाटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल व नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया