जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय

रेलसेवा में कुल 20 डिब्बे होंगे

जयपुर-खड़की सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, कई प्रमुख शहरों में ठहराव के साथ संचालन तय

खड़की के बीच 17 अप्रैल को एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन जयपुर से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे खड़की पहुंचेगी। मार्ग में दुर्गापुरा, कोटा, वडोदरा, सूरत और पुणे सहित कई स्टेशनों पर ठहराव। ट्रेन में कुल 20 डिब्बे, 15 स्लीपर शामिल।

जयपुर। रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 17 अप्रैल शुक्रवार को जयपुर से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे खड़की पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम ,वडोदरा, सूरत ,वसई रोड़, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 द्वितीय शयनयान, 3 साधारण श्रेणी 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप  अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा में सरकार पर तीखा हमला करते हुए महिला आरक्षण को परिसीमन लागू करने की...
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा