परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा विशेष रेल सेवा का संचालन
परीक्षार्थियों के लिए रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन
उत्तर पश्चिम रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 13 सितंबर को रेवाड़ी-जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन (09707/09708) 11 साधारण श्रेणी सहित 13 डिब्बों की होगी और अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
जयपुर। रेलवे परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी- जयपुर -रेवाड़ी परीक्षा विशेष रेल सेवा का संचालन करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09707, रेवाड़ी -जयपुर परीक्षा स्पेशल रेल सेवा 13 सितंबर को रेवाड़ी से 3:30 बजे रवाना होकर 7:40 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09708, जयपुर -रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल रविवार को जयपुर से 16:30 बजे रवाना होकर 22:00 रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेल सेवा मार्ग में हरसौली, खैरथल, अलवर, मालाखेड़ा, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, गैटोर जगतपुरा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 11 साधारण श्रेणी सहित कुल 13 डिब्बे होंगे।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Sep 2026 14:04:30
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...

Comment List