गायों की अनुदान राशि मामले में विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा, विधायक हरीश चौधरी ने कहा- गाय पूजन से नहीं पालने से पलेगी

करीब पांच लाख आवेदन अभी भी प्रक्रियाधीन

गायों की अनुदान राशि मामले में विपक्ष ने सदन में सरकार को घेरा, विधायक हरीश चौधरी ने कहा- गाय पूजन से नहीं पालने से पलेगी

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पशु बीमा योजना का मुद्दा गूंजा। विधायक हरीश चौधरी ने यह मामला उठाया। प्रश्नकाल में सीएम मंगला पशु बीमा योजना से जुड़ा मामला उठाते हुए विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि गाय पूजन से नहीं पालने से पलेगी। तालियां तो 42 लाख की बजवायी गई, लेकिन बीमा 10 लाख का।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पशु बीमा योजना का मुद्दा गूंजा। विधायक हरीश चौधरी ने यह मामला उठाया। प्रश्नकाल में सीएम मंगला पशु बीमा योजना से जुड़ा मामला उठाते हुए विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि गाय पूजन से नहीं पालने से पलेगी। तालियां तो 42 लाख की बजवायी गई थी, लेकिन बीमा 10 लाख का हुआ। मंत्री जोराराम कुमावत ने जवाब देते हुए कहा कि बाड़मेर में 42 लाख में से 31 लाख के आवेदन रजिस्टर्ड कर लिए। 16 लाख के क़रीब पालिसी जारी कर दी, करीब पांच लाख आवेदन निरस्त कर दिए।

करीब पांच लाख आवेदन अभी भी प्रक्रियाधीन है। करीब 13 करोड़ का क्लेम भी दे दिया। हरीश चौधरी ने कहा कि लिखित में जवाब अलग था और सदन में मौखिक जवाब अलग है। मंत्री सीधे हैं लेकिन कई शक्ति इनको काम नहीं करने देते। विपक्ष ने इस बात पर सदन में हंगामा किया। स्पीकर हस्तक्षेप करने लगे तो विधायक हरीश ने कहा कि मुझे व मंत्री को संरक्षण चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर