UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर
नवप्रवेशित विद्यार्थियों का किया भव्य स्वागत
जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर में बुधवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित कर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभागों, नेतृत्व, सुविधाओं और करियर के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगीत से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया गया तथा चांसलर सत्यजीत चक्रवर्ती की स्मृति में विशेष वीडियो दिखाया गया। कुलपति डॉ. बिस्वजय चटर्जी ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, नवाचार और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने नियमितता, व्यावसायिक आचरण और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, प्रकाशन, मानव संसाधन और कॉर्पोरेट क्षेत्र के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव एवं करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया। पूर्व छात्रों के वीडियो संदेश भी प्रस्तुत किए गए। चांसलर प्रो. बनानी चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन ज्ञान, कौशल, चरित्र और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Comment List