पंचायत चुनाव-2026 : भाजपा ने सात संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर घोषणा

प्रत्येक संभाग में तीन-तीन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

पंचायत चुनाव-2026 : भाजपा ने सात संभागों में चुनाव संचालन समितियां कीं गठित, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर घोषणा
राजस्थान में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत भाजपा ने सात संभागों के लिए चुनाव संचालन समितियों की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने सूची जारी। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभागों में तीन-तीन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने संभागीय चुनाव संचालन समितियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने शनिवार को सात संभागों के लिए समितियों की सूची जारी की। घोषित सूची के अनुसार जयपुर संभाग में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर और पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित को जिम्मेदारी दी गई है। जोधपुर संभाग में किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश संयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) प्रमोद सामर और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंपा लाल गेदर शामिल हैं।

उदयपुर संभाग में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और पूर्व कोटा शहर जिलाध्यक्ष हेमंत विजय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोटा संभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मेघराज लोहिया और डॉ. महेंद्र कुमावत को समिति में शामिल किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभागों में भी तीन-तीन नेताओं को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इन समितियों के गठन को पंचायत चुनावों से पहले संगठनात्मक तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
करवाचौथ पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी। कार्यक्रम 29 अक्टूबर...
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती
राजस्थान में 14 IPS के तबादले, जयपुर पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव
एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक मिलने पर राज्यपाल ने दी बधाई, कहा- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व
जयपुर में बटर का 'क्राइसिस': अमूल की सप्लाई ठप, होटलों-रेस्टोरेंट में मची त्राहि-त्राहि; सरस बना सहारा
Weather Update : राजस्थान से मानसून की विदाई, 3 दिन देरी से लौटा दक्षिण-पश्चिमी मानसून
जयपुर में कुष्ठ रोग स्क्रीनिंग अभियान : चिकित्सा संस्थानों में जांच, परामर्श और उपचार के साथ जागरूकता गतिविधियां आयोजित