जयपुर में कबाड़ गोदाम में आग से मची दहशत, लाखों का सामान जलने की आशंका

बनीपार्क फायर स्टेशन की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

जयपुर में कबाड़ गोदाम में आग से मची दहशत, लाखों का सामान जलने की आशंका
जयपुर के शास्त्री नगर स्थित पेंटर कॉलोनी में शनिवार देर रात एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची बनीपार्क फायर स्टेशन की दो गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जयपुर। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की पेंटर कॉलोनी स्थित कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। बंद गोदाम से उठते धुएं के बाद आग की लपटें उठने लगीं। इससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची शास्त्री नगर थाना पुलिस ने बनीपार्क फायर स्टेशन से दमकल बुलवाई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से गोदाम में रखा कबाड़ पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

रात 12 बजे उठने लगा धुआं

पुलिस के अनुसार, पेंटर कॉलोनी स्थित कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात करीब 12 बजे धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुएं के साथ आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम से आग की लपटें उठती देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

Read More कल से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद : अब बारिश के बाद बढ़ेगी सर्दी, पिलानी में पारा 39.7 डिग्री

सूचना पर शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बनीपार्क फायर स्टेशन से दमकल मंगवाई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा कबाड़ पूरी तरह जल चुका था। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Read More जीएसटी सुधारों से निवेश को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री- स्वस्थ परिवार और सुगम कारोबार से समृद्ध राजस्थान का लक्ष्य

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी  पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 'ग्राम विकास संकल्प पत्र' जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार