20 सितंबर के आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना महिला सेवा समिति की बैठक स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने की

20 सितंबर के आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना महिला सेवा समिति की बैठक स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा
परशुराम जी सेना महिला सेवा समिति की ओर से 20 सितंबर को आयोजित होने वाले स्नेह मिलन, जयपुर जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण और विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर रामनिवास बाग स्थित नम्ब्रदेश्वर महादेव मंदिर में बैठक। प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आयोजन की जिम्मेदारियां तय की।

जयपुर। परशुराम जी सेना महिला सेवा समिति जयपुर की ओर से 20 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रामनिवास बाग स्थित नम्ब्रदेश्वर महादेव मंदिर में पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने की। जयपुर जिलाध्यक्ष श्वेता गौतम ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्नेह मिलन समारोह, जयपुर जिला कार्यकारिणी शपथ ग्रहण समारोह एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों ने सहमति से विभिन्न जिम्मेदारियां तय कीं।

प्रदेश अध्यक्ष उर्मिला जोशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्वेता गौतम के सानिध्य में चंचल शर्मा, सरिता त्रिपाठी, कविता त्यागी, सुनीता शर्मा और आभा शर्मा को आयोजन की तैयारियों का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में जयपुर व दौसा जिले की महिला पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस नेताओं की देन को निजी हाथों में सौंपने की साजिश
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की सरकार पर कांग्रेस शासन की राष्ट्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप। उन्होंने...
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली सरकार की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण जोन डीसी समेत एमसीडी के पांच अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित
सड़क हादसे रोकने की कवायद, हैवी लाइसेंस के लिए अब ट्रैक पर होगी अग्निपरीक्षा
सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पूरी दिल्ली में होगी सुरक्षा जांच
सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, एमसीडी और दिल्ली सरकार को नोटिस; पीजी-हॉस्टल का एक सप्ताह में ऑडिट करने का आदेश
महाराष्ट्र: विधायक मुरजी पटेल का दावा, उद्धव सेना के 14 विधायक शिंदे खेमे के संपर्क में
20 सितंबर के आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना महिला सेवा समिति की बैठक स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा